गरिमा, संपन्नता और स्वस्थ धरती पर शांति का हमारा वादा। देशीय समूहों की नई पीढ़ी को देखते हुए 2030 की कार्यसूची हेतु संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली में साहसिक परिवर्तनों की आवश्यकता होगी। ऐसे परिवर्तन रणनीतिक संयुक्त राष्ट्र विकास सहायता संरचना पर केंद्रित हों और उनका नेतृत्व निष्पक्ष, स्वतंत्र और सशक्त स्थानीय समन्वयकों द्वारा किया जाए।
1 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली ने वृहद परिवर्तन की यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा की अगुवाई वह नई स्थानीय समन्वय प्रणाली कर रही है जोकि देशों को केंद्र में रखती है। हम सब मिलकर स्थानीय स्तर पर 2030 की कार्यसूची को सशक्त बनाएंगे। प्रत्येक स्थान पर सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने का वादा हम तोड़ नहीं सकते। यह प्रत्येक स्थान पर जनहित से जुड़ा है और इससे भी कि किसी को पीछे नहीं छोड़ा जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली के सुधारों पर अमीना जे. मोहम्मद (संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव)
संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली का पुनःस्थितियन
संयुक्त राष्ट्र देशीय समूहों की नई पीढ़ी
यूएनडीएएफ- संयुक्त राष्ट्र विकास सहायता संरचना
बहुदेशीय कार्यालय समीक्षा
स्थानीय समन्वयक प्रणाली की भूमिका को पुनर्जीवित करना
प्रारंभिक चरण के लिए कार्यान्वयन योजना
क्षेत्रीय दृष्टिकोण का पुनर्निर्माण
व्यवस्थागत परिणामों के लिए रणनीतिक दिशा, निगरानी और जवाबदेही
व्यवस्थागत रणनीतिक दस्तावेज
संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली का वित्त पोषण
वित्त पोषण से संबंधित समझौता और संवाद
विश्व, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तरों पर संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणालियों के पुनःस्थितियन के प्रयासों की जांच
स्थानीय समन्वयक का नया दृष्टिकोण
सुधारों के साथ स्थानीय समन्वयक के कार्य अब संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के स्थानीय प्रतिनिधि से पृथक हैं।
स्थानीय समन्वयकों के विचार। सुधारों पर स्थानीय समन्वयकों के विचारों और अपेक्षाओं के बारे में उन्हीं की जुबानी। और आपबीतियां सुनें।
आप पूर्ण आशा के साथ उन निष्पक्ष और सशक्त स्थानीय समन्वयकों पर विश्वास कर सकते हैं जो 2030 की कार्यसूची को पूर्ण करने हेतु समर्पित हैं और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के अनुभवों, दक्षताओं और ज्ञान से प्रेरित हैं। जमीनी स्तर पर हमारा समूह अधिक बेहतर तरीके से अपनी उपस्थिति, क्षमता, दक्षता और आपकी प्राथमिकताओं पर प्रतिक्रिया देने के लिए तत्पर है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरेस
परिवर्तन दल
स्वीडन की गुनीला ओल्सोन के नेतृत्व में संक्रमण दल संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली के पुनःस्थितियन के समूचे पहलुओं को रणनीतिक नेतृत्व और निरीक्षण प्रदान करता है। संक्रमण समूह उप महासचिव को कार्य प्रगति की सूचना देता है और सुधारों पर महासचिव के विशेष सलाहकार जेन्स वैंडेल के साथ कार्य करता है।
संसाधन
संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली के पुनःस्थितियन पर महासभा द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव, मई 2018 (A/RES/72/279) 1 जून 2018
20 दिसंबर 2017 को महासभा द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव : संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के विकास हेतु परिचालन गतिविधियां (A/RES/72/236)18 जनवरी 2018
2030 की कार्यसूची के कार्यान्वयन हेतु संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के पुनःस्थितियन पर महासचिव की रिपोर्ट : स्वस्थ धरती पर गरिमा, सम्मान और शांति का हमारा वादा (A/72/684–E/2018/7) 21 दिसंबर 2017
सुधार हेतु अतिरिक्त प्रस्ताव (Ask Dag)
विकास की परिचालन गतिविधियों की चार वर्षीय व्यापक नीति समीक्षा (क्यूसीपीआर)
संयुक्त राष्ट्र विकास समूह (यूएनडीक्यू)
2030 की कार्यसूची के कार्यान्वयन हेतु संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के पुनःस्थितियन पर महासचिव की रिपोर्ट : सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित हो (A/72/124–E/2018/3)11 जुलाई 2017
संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के विकास हेतु परिचालन गतिविधियों की चार वर्षीय व्यापक नीति समीक्षा पर महासभा प्रस्ताव 71/243 के कार्यान्वयन के संबंध में महासचिव की रिपोर्ट, 2018 (A/73/63–E/2018/8)19 जनवरी 2018