सुधार के लिए एकजुट

[vc_row][vc_column][vc_column_text]
संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरेस ने जनवरी 2017 में अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही संयुक्त राष्ट्र में सुधार का प्रस्ताव रखा था। अपने अधिदेश के प्रतिपादन में सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र निम्नलिखित क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन कर रहा है:

 

विकास: देशीय समूहों की नई पीढ़ी को देखते हुए 2030 की कार्यसूची हेतु संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली में साहसिक परिवर्तनों की आवश्यकता होगी। ऐसे परिवर्तन रणनीतिक संयुक्त राष्ट्र विकास सहायता संरचना पर केंद्रित हों और उनका नेतृत्व निष्पक्ष, स्वतंत्र और सशक्त स्थानीय समन्वयकों द्वारा किया जाए।

प्रबंधन: सचिवालय और संयुक्त राष्ट्र के लिए एक नया प्रबंधन प्रतिमान जोकि प्रबंधकों और कर्मचारियों को सशक्त करे, प्रक्रियाओं को सरल बनाए, पारदर्शिता बढ़ाए और हमारे जनादेश के प्रतिपादन में सुधार करे।

शांति और सुरक्षा: सुधारों का व्यापक लक्ष्य निवारण को प्राथमिकता देना और शांति को स्थायित्व प्रदान करना; शांति एवं विशेष राजनैतिक अभियानों के प्रभाव और सुसंगति को बढ़ाना तथा एकल, एकीकृत शांति एवं सुरक्षा स्तंभ की दिशा की ओर बढ़ाना है।

 

“सुधारों का लक्ष्य 21वीं शताब्दी का संयुक्त राष्ट्र है जोकि प्रक्रियाओं से अधिक व्यक्तियों तथा नौकरशाही से अधिक प्रतिपादन पर केंद्रित हो। सुधारों का वास्तविक परीक्षण तब होगा, जब उन लोगों के जीवन पर उसके ठोस परिणाम प्रदर्शित होंगे जिनकी हम सेवा करते हैं- और उन लोगों के भरोसे से उसका आकलन किया जाएगा, जो हमारे कार्यों का समर्थन करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरेस

27 नवंबर 2018[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]