संबंधित सूचनाएं
- यूनेस्को के महानिदेशक का संदेशशिक्षा अभियान के लिए साझा संयुक्त राष्ट्र समर्थन अभियान, सितंबर 2015 के अवसर पर।
- एसडीजीज़ को हासिल करने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिकायूनेस्को के निदेशक और भारत, भूटान, मालदीव एवं श्रीलंका में संगठन के प्रतिनिधि श्री शिगेरू ओयागी ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीज़) को हासिल करने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
- शिक्षा के जरिए लोगों को सशक्त करनाश्री ऑस्कर फर्नांडीस बता रहे हैं कि शिक्षा किस प्रकार लोगों को सशक्त करती है, उन्हें अपना जीवन बेहतर बनाने के लिए जरूरी ज्ञान और दक्षता प्रदान करती है तथा समतामूलक समाज का निर्माण करने में योगदान देती है।
- शिक्षा के अधिकार को प्रभावी रूप से लागू करनासुश्री पानूदा बूनपाला बता रही हैं कि किस प्रकार शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के प्रभावी कार्यान्वयन से श्रम बाजार में दाखिल होने से पहले बच्चों की पूर्ण प्राथमिक शिक्षा सुनिश्चित होती है।
- बाल श्रम को समाप्त करने के लिए संघर्ष यूनेस्को- एमजीआईईपी के समक्ष मानवाधिकार कार्यकर्ता और 2014 में नोबल पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी बाल श्रम के खिलाफ अपने संघर्ष के विषय में बता रहे हैं।
- 21 वीं शताब्दी के लिए शिक्षायूनेस्को के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन फॉर पीस एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट (एमजीआईईपी) के निदेशक डॉ. अनंत दुराइयप्पा अंतर्निर्भर और अंतर्संबंधित विश्व की चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरी मूल्यों और दक्षताओं पर चर्चा कर रहे हैं।
- सभी के लिए शिक्षा से शिक्षा 2030 तकइस वीडियो में मई 2015 में कोरिया गणराज्य के इचिओन शहर में आयोजित विश्व शिक्षा फोरम में भाग लेने वाले उच्च स्तरीय वक्ताओं के भाषण हैं। इस अवसर पर फोरम में शिक्षा के भविष्य से संबंधित एक घोषणापत्र का अनुमोदन किया गया था। घोषणापत्र में अगले 15 वर्षों में शिक्षा के संबंध में परिवर्तनकारी दृष्टिकोण प्रदर्शित किया गया है। इसमें विभिन्न देशों को प्रोत्साहित किया गया है कि वे अपने नागरिकों को समावेशी, समान, उत्तम शिक्षा एवं जीवनपर्यन्त शिक्षण के अवसर प्रदान करें।
- सर्व शिक्षा अभियान, भारत सरकारसर्व शिक्षा अभियान के कार्यक्रमों में नए स्कूलों की स्थापना और वैकल्पिक स्कूलों की सुविधा प्रदान करना, स्कूलों में अतिरिक्त कमरों का निर्माण, शौचालय एवं पेय जल की उपलब्धता, शिक्षकों का प्रावधान, सेवारत नियमित शिक्षकों का प्रशिक्षण और शैक्षणिक संसाधन सहयोग, मुफ्त किताबें और वर्दी तथा शिक्षण के स्तरों में सुधार करना शामिल है।
- नई शिक्षा नीति, भारत सरकार पहली बार भारत सरकार जमीनी स्तर की समयबद्ध सलाहकार प्रक्रिया शुरू कर रहा है जिससे मानव संसाधन विकास मंत्रालय को 2.75 लाख प्रत्यक्ष परामर्शों से देश के नागरिकों तक पहुंच बनाने और नागरिकों की ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं को प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
- यूनेस्को एमजीआईईपी की द ब्ल्यू डॉट मैगेजीनब्ल्यू डॉट मशहूर अमेरिकी खगोल विज्ञानी कार्ल सेगन के इस विचार से प्रेरित है कि हमारा ग्रह कितना क्षणभंगुर है और उनके इस आह्वान से भी प्रेरित है कि हमें अपने मतभेदों को दूर करके मानवता के कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
- भारत: सभी के लिए शिक्षाभारत ने पिछले दो दशकों के दौरान सर्व शिक्षा के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई), 2009 की मंजूरी से सभी के लिए उत्तम शिक्षा सुनिश्चित करने के राष्ट्रीय प्रयास को गति मिली।
- सभी के लिए शिक्षा 2000-2015विभिन्न संगोष्ठियों के निष्कर्षों पर आधारित इस रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि विश्ववव्यापी सतत विकास की कार्यसूची में शिक्षा को स्थान दिया जाए।
- क्षेत्रीय दृष्टिकोण : दक्षिण और पश्चिम एशियासभी के लिए शिक्षा की मुख्य उपलब्धियां क्या हैं? 2015 के बाद जब विश्व शिक्षा से संबंधित एक नई कार्यसूची का आह्वान कर रहा है तो क्या चुनौतियां शेष हैं? किन देशों में सबसे तेजी से प्रगति हुई है?
- विश्व शिक्षा फोरम 2015 : इचिओन घोषणापत्रकोरिया गणराज्य के इचिओन शहर में आयोजित विश्व शिक्षा फोरम में सदस्य देशों की प्रतिबद्धताओं की झलकियां प्रस्तुत करता है।
- सतत विकास शिक्षा से प्रारंभ होता हैइस नीति पत्र में संक्षिप्त, प्रमाण आधारित तरीके से बताया गया है कि 2015 के उपरांत प्रस्तावित सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में शिक्षा किस प्रकार योगदान दे सकती है।
- जीईएफआई : सतत विकास शिक्षा से प्रारंभ होता हैसंयुक्त राष्ट्र महासचिव के ग्लोबल एजुकेशन फर्स्ट इनीशिएटिव वीडियो में विकास के उत्प्रेरक के रूप में शिक्षा की ताकत को चित्रित किया गया है।